ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी, फ़िलिस्तीनी युवा शहीद, दसियों फ़िलिस्तीनियों का अपहरण
तेल अवीव में ज़ायोनी सैनिकों की गोलीबारी में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।
फ़िलिस्तीनी सूचना केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार और गुरुवार को मध्य रात्रि में तेल अवीव में चार फ़िलिस्तीनी युवाओं पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस्राईलियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने वाला एक फ़िलिस्तीनी युवा बाद में अस्पताल में शहीद हो गया।
उल्लेखनीय है कि इस्राईली सैनिक सन् 2000 से अबतक अधिकृत फ़िलीस्तीनी क्षेत्रों में रहने वाले 50 से अधिक अरब नागरिकों को गोली मार कर शहीद कर चुके हैं। ज़ायोनी शासन के सुरक्षा बल केवल इस संदेह के आधार पर फ़िलिस्तीनियों पर फ़ायरिंग कर देते हैं कि वे उनपर हमला करना चाहते हैं।
दूसरी ओर फ़िलिस्तीन से प्राप्त समाचारों के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीन के नाबलस शहर पर हमला करके कम से कम चार फ़िलिस्तीनियों को घायल कर दिया है, जबकि चार अन्य को उपहरण करके किसी अज्ञात जगह ले गए हैं।
इसी बीच गज़्ज़ा तट से मिल रही ख़बरों के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने कम से कम 7 फ़िलिस्तीनी मछुआरों का भी उपहरण कर लिया है। उधर अवैध ज़ायोनी कालोनियों में रहने वाले चरमपंथी यहूदियों के एक गुट ने जिनको इस्राईली सैनिकों का समर्थन प्राप्त था बाबुल मग़ारेबा की ओर से मस्जिदुल अक़्सा पर हमला कर दिया है। (RZ)