तुर्की को तानाशाही व्यवस्था बनने से रोका जाएः कमाल ओग़लू
Jul ३०, २०१६ १०:१४ Asia/Kolkata
तुर्की सरकार के विपक्षी दल के नेता ने कहा है कि तुर्की को एक तानाशाह देश बनने से रोका जाए।
ख़ल्क़ पार्टी के नेता कमाल क़लीचदार ओग़लू ने कहा कि तुर्की की संसद को इस बात की अनुमति नहीं दी जाएगी कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को तानाशाही व्यवस्था में परिवर्तित कर दे।
उन्होंने कहा कि देश में विफल सैन्य विद्रोह के बाद तुर्की बहुत तेज़ी से तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। कमाल ओग़लू ने कहा कि विफल सैन्य विद्रोह को किसी भी स्थिति में तानाशाही करने का बहाना नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने विद्रोह के आरोपियों के साथ किये जाने वाले दुर्व्यवहार और उनको दी जाने वाली यातनाओं की निंदा की।
ज्ञात रहे कि 15 जूलाई को तुर्की के कुछ सैनिकों ने एक विद्रोह किया था जिसे वहां की जनता ने विफल बना दिया।
टैग्स