बहरैन में सरकार विरोधियों की धर पकड़ तेज़ कुछ धर्मगुरू गिरफ़्तार
Aug ०२, २०१६ १३:३९ Asia/Kolkata
बहरैन में आले ख़लीफ़ा शासन के सैनिकों ने जमीयतुल विफ़ाक़ की परिषद के प्रमुख समेत कई अन्य शिया धर्मगुरुओं को गिरफ़्तार कर लिया है।
बहरैनी जनता पर दबाव में वृद्धि करने के लिए सोमवार को आले ख़लीफ़ा शासन ने जमील काज़िम और 7 अन्य धर्मगुरुओं और उनके समर्थकों को गिरफ़्तार कर लिया।
बहरैन के ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों ने देश में जारी जनांदोलन के दौरान मरने वालों के कुछ परिजनों को भी घरों से उठा लिया है।
इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता यासिर नासिर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
इस बीच, बहरैन की एक अदालत ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मजीद अल-मशअल की हिरासत में 15 दिन की वृद्ध कर दी है।
उल्लेखनीय है कि बहरैन में फ़रवरी 2011 से राजनीतिक सुधारों के लिए जनांदलोन जारी है। msm
टैग्स