बग़दाद, बम धमाकों में 4 हताहत और 15 घायल
Aug ०२, २०१६ १३:५१ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में मंगलवार को बम धमाकों में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को दक्षिणी बग़दाद के महमूदिया इलाक़े में एक बाज़ार हुए बम धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।
इसी प्रकार उत्तरी बग़दाद के तारेमिया इलाक़े में भी एक बम का धमाका हुआ जिसमें 1 व्यक्ति हताहत और 2 अन्य घायल हो गए।
तीसरा धमाका बग़दाद के तालेबिया इलाक़े में हुआ, इस धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं। ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में इराक़ की राजधानी बग़दाद में कई धमाके हुए हैं जिनमें दसियों लोग हताहत और घायल हुए। msm
टैग्स