"ख़लीदिया द्वीप" बना दाइश के आतंकवादियों के लिए क़ब्रिस्तान
इराक़ की सरकारी सेना और स्वयंसेवी बलों के हमले में 180 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
इराक़ से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार अल-अंबार प्रांत में स्थित "ख़लीदिया द्वीप" की स्वतंत्रता के लिए शुरू किए गए अभियान में कम से कम 180 दाइश के आतंकवादी मारे गए हैं।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सअद मअन ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि "ख़लीदिया द्वीप" के आसपास के क्षेत्रों को दाइश के कब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया।
इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने पिछले दो दिनों के दौरान महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक क्षेत्र "ख़लीदिया द्वीप" को तकफ़ीरी आतंकवादियों से पूरी तरह मुक्त कर लिया है। बताया जाता है कि चार दिनों से जारी "ख़लीदिया द्वीप" की आज़ादी के सैन्य आप्रेशन को मिली सफलता को मूसिल की स्वतंत्रता के लिए जारी अभियान के लिए महत्पूर्ण माना जा रहा है (RZ)