1700 टन अमरीकी हथियार, आतंकी गुट जिबहतुन्नुस्रा के पास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19711-1700_टन_अमरीकी_हथियार_आतंकी_गुट_जिबहतुन्नुस्रा_के_पास
रूस ने बताया है कि सीरिया के हलब या एलेप्पो नगर में आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा के नियंत्रण से लगभग 17000 टन अमरीकी हथियार बरामद किये गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०५, २०१६ १६:४४ Asia/Kolkata
  • 1700 टन अमरीकी हथियार, आतंकी गुट जिबहतुन्नुस्रा के पास

रूस ने बताया है कि सीरिया के हलब या एलेप्पो नगर में आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा के नियंत्रण से लगभग 17000 टन अमरीकी हथियार बरामद किये गए हैं।

इर्ना के अनुसार रूस के सरकारी टीवी चैनेल ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हलब में 1700 टन एेसे अमरीकी हथियार मिले हैं जो आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा के नियंत्रण में थे और यह जार्डन की अक़बा बंदरगाह से हलब लाए गए थे।

जिबहतुन्नुस्रा के आतंकवादी हलब से भागते समय यह अमरीकी हथियार अपने साथ नहीं ले जा सके।  जानकारों का कहना है कि 1700 टन अमरीकी हथियारों में बहुत से हथियार आधुनिक हैं।  जांच से यह पता चला है कि यह अमरीकी हथियार उस समय हलब पहुंचे जिस समय 21 जून को सीरिया में शांति के बारे में रूस के साथ अमरीका की वार्ता चल रही थी।  उसी समय हथियारों से लदा एक अमरीकी जहाज़, जार्डन की अक़बा बंदरगाह पहुंचा जहां से हथियार आतंकवादियों को हलब पहुंचाए गए।  अमरीका की ओर से आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा की सहायता एेसी स्थिति में की जा रही है कि उसका नामक राष्ट्रसंघ की ब्लैक लिस्ट में शामिल है।

ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट जिबहतुन्नुस्रा ने हाल ही में अपना नाम बदलकर अहरारुर्शाम कर लिया है।