दाइश ने किया हज़ारों इराक़ियों का अपहरण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i19741-दाइश_ने_किया_हज़ारों_इराक़ियों_का_अपहरण
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ में हज़ारों लोगों का अपहरण कर लिया है, जिनमें से दसियों की हत्या भी कर डाली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१६ १६:०८ Asia/Kolkata
  • दाइश ने किया हज़ारों इराक़ियों का अपहरण

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ में हज़ारों लोगों का अपहरण कर लिया है, जिनमें से दसियों की हत्या भी कर डाली।

संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थियों के मामले की संस्था यूएनसीएचआर और स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस बात की आशंका है कि दाइश ने उत्तरी इराक़ के क्षेत्रों से हज़ारों लोगों का अपहरण करके उनमें से दसियों लोगों की हत्या कर दी है।

यूएनएचसीआर ने इराक़ से संबंधित अपनी दैनिक रिपोर्ट के तहत शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस बात की आशंका पाई जाती है कि आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ के गांवों के लगभग 3 हज़ार नागरिकों का अपहरण कर लिया जो अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे थे।

 

राष्ट्र संघ की संस्था ने अपने बयान में कहा है कि दाइश ने गुरुवार को ही इन इराक़ी नागरिकों का अपहरण किया था जिनमें से कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। यूएनएचसीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसे सूचना मिली है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने जिन इराक़ी नागरिकों का अपहरण किया है उनका संबंध करकूक प्रांत के अल-हुवैजा शहर के गांवों से है। यह लोह वहाँ से शांतिपूर्ण स्थानों की ओर पलायन कर रहे थे।

 

ख़बरों में बताया गया है कि दाइश ने उनमें से 80 लोगों की हत्या कर दी है, लेकिन कुछ समाचारों में यह भी कहा गया है कि कई इराक़ी नागरिक दाइश के चंगुल से भागने में भी सफल रहे हैं। (RZ)