बग़दाद में आतंकवादी धमाका, दस हताहत व घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिणी भाग में आतंकवादी धमाका हुआ जिसमें क़बायली स्वयंसेवी बल के दस जवान हताहत व घायल हुए।
इराक़ी न्यूज़ एजेंसी वाअ के अनुसार, इराक़ी गृह मंत्रालय ने बताया कि सोमवार की रात यह बम धमाका दक्षिणी बग़दाद के दौरा इलाक़े में उस समय हुआ जब क़बायली स्वयंसेवी बल की गाड़ी गश्त कर रही थी। यह धमाका गश्ती गाड़ी के रास्ते में हुआ। जिसमें क़बायली फ़ोर्स के 10 जवान हताहत और 7 अन्य घायल हुए।
यह भी पढ़ें: दाइश के हमले में इराक़ी रक्षा मंत्री बाल बाल बच गए
इस बीच इराक़ी सूत्रों ने देश के रक्षा मंत्री ख़ालिद अलउबैदी की हत्या की कोशिश पर आधारित ख़बर का लक्ष्य इराक़ी फ़ोर्सेज़ का मनोबल गिराना बताया है।
सोमवार को समाचारिक सूत्रों ने ख़ालिद अलउबैदी पर नाकाम जानलेवा हमले की ख़बर के एलान के साथ ही कहा था कि ख़ालिद अलउबैदी के कारवां पर मूसिल के दक्षिण में दाइश ने मॉर्टर गोले से हमला किया जिसके नतीजे में वह नैनवा कमान के मुख्यालय लौटने पर मजबूर हुए। (MAQ/N)