बग़दाद के मैटरनिटी अस्पताल में आग 11 नवजात जलकर राख
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20197-बग़दाद_के_मैटरनिटी_अस्पताल_में_आग_11_नवजात_जलकर_राख
इराक की राजधानी के सबसे बड़े मैटरनिटी असप्ताल में आग लगने से कम से कम 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ १२:५४ Asia/Kolkata
  • बग़दाद के मैटरनिटी अस्पताल में आग 11 नवजात जलकर राख

इराक की राजधानी के सबसे बड़े मैटरनिटी असप्ताल में आग लगने से कम से कम 11 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

यह आग, बग़दाद के यरमूक अस्पताल में लगी।  इस घटना में 7 बच्चों और 29 महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और मीडिया को वहां पहुंचने से रोक दिया गया। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।  हालांकि इराक़ी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके पीछे शॉर्ट सर्किट होने का संदेह जताया है किंतु इसकी पुष्टि नहीं की है।

ज्ञात रहे कि इराक़ की राजधानी से आए दिन विस्फोटों और आत्मघाती कार्यवाहियों की ख़बरें आती रहती हैं किंतु इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।