पुतीन और अर्दोग़ान की संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20218-पुतीन_और_अर्दोग़ान_की_संयुक्त_प्रेस_कान्फ़्रेंस
रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि माॅस्को और अन्कारा के आर्थिक संबंधों में विस्तार के लिए कठिन काम करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ १४:२१ Asia/Kolkata
  • पुतीन और अर्दोग़ान की संयुक्त प्रेस कान्फ़्रेंस

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि माॅस्को और अन्कारा के आर्थिक संबंधों में विस्तार के लिए कठिन काम करेंगे।

विलादिमीर पुतीन ने सेंट पीटर्रज़बर्ग में रजब तैयब अर्दोग़ान के साथ संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में कहा कि उनका देश, तुर्की पर लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे समाप्त करेगा लेकिन प्राथमिकता यह है कि दोनों देशों के संबंधों को संकट से पहले के स्तर पर लौटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति के साथ वार्ता का दोनों देशों के आगामी संबंधों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। पुतीन ने सीरिया संकट के बारे में कहा कि इस बारे में रूस का दृष्टिकोण सदैव ही तुर्की के दृष्टिकोण के समान रहा है। उन्होंने बताया कि रूस और तुर्की, सीरिया संकट का संयुक्त समाधान खोजे जाने पर बल देते हैं।

 

इस पत्रकार सम्मेलन में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि रूस और तुर्की आपसी व्यापार की दर प्रतिवर्ष 100 अरब डाॅलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास पुनः आरंभ करेंगे। उन्होंने इसी प्रकार कहा कि माॅस्को और अन्कारा रूस की गैस तुर्की तक पहुंचाने वाली पाइप लाइन का काम यथाशीघ्र पूरा करना चाहते हैं। (HN)