उत्तरी इराक़ में दाइश के कई सरग़ना ढेर
इराक़ी सेना के युद्धक विमानों ने देश के उत्तरी भाग में दाइश के बम बनाने के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया जिसमें अनेक आतंकी मारे गए।
इराक़ी युद्धक विमानों ने बुधवार को नैनवा प्रांत में दाइश के एक ठिकाने को ध्वस्त किया जिसमें बड़ी संख्या में बम बनाए जाते थे। इस हमले में दस आतंकी मारे गए। इस बीच दाइश के आतंकियों ने हुवैजा नगर में स्थित बकारा छावनी में बीस इराक़ी युवाओं को आग की ज़िंदा जला दिया। नैनवा प्रांत के एक क़बायली सरदार नाएफ़ नईमी ने बताया कि दाइश के आतंकी हुवैजा की महिलाओं को इस गुट में शामिल होने के लिए विवश कर रहे हैं और इस गुट द्वारा हुवैजा शहर का परिवेष्टन किए जाने के कारण अगले कुछ दिनों में इस शहन में मानवीय त्रासदी सामने आ सकती है।
इराक़ी संसद में करकूक प्रांत के सांसद मुहम्मद तमीम ने भी कहा कि हुवैजा के लोगों के सामने एक मानवीय त्रासदी है जो दाइश के आतंकियों के हाथों सामने आएगी क्योंकि पिछले केवल चार दिनों में दाइश के हाथों इस शहर के 112 लोग मारे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दाइश ने बम और बारूदी सुरंगें लगा कर लोगों को शहर से भागने से रोक रखा है। (HN)