हिज़्बुल्लाह के ड्रोन ने आतंकवादियों के ठिकानों पर बरसाए बम
सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत हलब में आतंकवादी गुटों के ठिकानों पर लेबनानी प्रतिरोधी आंदलोन हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमानों ने हमला किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, हिज़्बुल्लाह के ड्रोन विमानों ने हलब के दक्षिण में ख़ालसा क़स्बे में आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया।
हिज़्बुल्लाह से संबंधित वार मीडिया सैंटर ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है।
वीडियो में हिज़्बुल्लाह के एक ड्रोन विमान को आतंकवादियों के तीन ठिकानों और एक पिक अप ट्रक को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो के एक सीन में ड्रोन विमान एक लक्ष्य पर दो बम गिराता है, जो गाइडेड बम प्रतीत नहीं हो रहे हैं।
यह पहली बार है कि जब हिज़्बुल्लाह ने स्वीकार किया है कि वह सीरिया में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ ड्रोन विमानों का प्रयोग कर रहा है। msm