मूसिल अभियान में स्वयंसेवी भी लेंगे भागः जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20386-मूसिल_अभियान_में_स्वयंसेवी_भी_लेंगे_भागः_जाफ़री
इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में देश के स्वयंसेवी भी भाग लेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १२, २०१६ १४:१४ Asia/Kolkata
  • मूसिल अभियान में स्वयंसेवी भी लेंगे भागः जाफ़री

इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में देश के स्वयंसेवी भी भाग लेंगे।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री ने शुक्रवार को बल देकर कहा है दाइश के विरुद्ध संघर्ष में देश की स्वंयसेवियों की भूमिका सराहनीय रही है।  उन्होंने कहा कि वे दाइश विरोधी अभियान में आगे भी भाग लेते रहेंगे।  इब्राहीम जाफ़री ने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि इराक़ के स्वयंसेवियों ने दाइश विरोधी अभियान में महान सफलताएं अर्जित की हैं।

दूसरी ओर इराक़ के स्वयंसेवी बलों के प्रवक्ता अहमद अलअसदी ने भी घोषणा की है कि हमारे सदस्य, मूसिल की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान में अवश्य भाग लेंगे।