हलब पर आतंकी हमले में 12 हताहत और घायल
हलब में आतंकवादियों द्वारा किये गए आक्रमण में कई लोग मारे गए हैं।
साना समाचार एजेन्सी के अनुसार हलब के निकटवर्ती क्षेत्रों में आतंकवादियों द्वारा आरपीजी से किये गए हमले में एक महिला और बच्चे सहित कई लोग मारे गए। आतंकवादियों ने हलब के सीमावर्ती क्षेत्र की अलहाज़िर कालोनी को अपने आक्रमण का निशाना बनाया था जिसमें 7 लोग घायल भी हुए हैं।
इसी बीच सीरिया में युद्धविराम का निरीक्षण करने वाले रूसी केन्द्र ने बताया है कि नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों ने अपने ही उन 40 आतंकवादियों और उनके घर वालों की हत्या कर दी जो सीरिया की सेना के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे थे।
ज्ञात रहे कि हलब को स्वतंत्र कराने की कार्यवाही में 1000 से अधिक आतंकवादी मारे गए जबकि 2000 अन्य घायल हो गए। इस दौरान आतंकवादियों के कई वाहनों को नष्ट कर दिया गया।