दक्षिणी लेबनान में इस्राईल की भड़काऊ गतिविधियां जारी
Aug १४, २०१६ ११:३९ Asia/Kolkata
इस्राईल के एक जासूसी विमान ने लेबनान की वायुसीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के ऊपर उड़ान भरी।
संवाददाता के अनुसार, ज़ायोनी शासन का यह टोही विमान कफ़्रकला क़स्बे से लेबनान की वायुसीमा में दाख़िल हुआ और दक्षिणी इलाक़ों, पश्चिमी बेक़ा, रियाक़, बालबक और हरमल इलाक़ों पर उड़ान भरने के बाद, अलमश शाब क़स्बे के ऊपर से लेबनान की वायुसीमा से बाहर निकल गया।
ज्ञात रहे ज़ायोनी शासन की जल, थल और वायु सेनाएं सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 की आए दिन अनदेखी करते हुए लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन करती हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 से इस्राईल द्वारा लेबनान पर 2006 में थोपा गया 33 दिवसीय युद्ध ख़त्म हुआ था। (MAQ/N)
टैग्स