दक्षिणी लेबनान में इस्राईल की भड़काऊ गतिविधियां जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20584-दक्षिणी_लेबनान_में_इस्राईल_की_भड़काऊ_गतिविधियां_जारी
इस्राईल के एक जासूसी विमान ने लेबनान की वायुसीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के ऊपर उड़ान भरी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १४, २०१६ ११:३९ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी लेबनान में इस्राईल की भड़काऊ गतिविधियां जारी

इस्राईल के एक जासूसी विमान ने लेबनान की वायुसीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के ऊपर उड़ान भरी।

संवाददाता के अनुसार, ज़ायोनी शासन का यह टोही विमान कफ़्रकला क़स्बे से लेबनान की वायुसीमा में दाख़िल हुआ और दक्षिणी इलाक़ों, पश्चिमी बेक़ा, रियाक़, बालबक और हरमल इलाक़ों पर उड़ान भरने के बाद, अलमश शाब क़स्बे के ऊपर से लेबनान की वायुसीमा से बाहर निकल गया।

ज्ञात रहे ज़ायोनी शासन की जल, थल और वायु सेनाएं सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 की आए दिन अनदेखी करते हुए लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन करती हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 से इस्राईल द्वारा लेबनान पर 2006 में थोपा गया 33 दिवसीय युद्ध ख़त्म हुआ था। (MAQ/N)