इराक में दाइश ने रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया
Aug १५, २०१६ १०:०५ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट दाइश ने इराक के उत्तर में एक गांव पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया है। नैनवां प्रांत के उप गवर्नर हुसैन हाजिम ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस हमले के कारण महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 17 आम नागरिक प्रभावित हुए हैं और उन्हें सांस लेने में कठिनाई का सामना है। उन्होंने बल देकर कहा कि आरंभिक जांच से पता चला कि क्लोरीन गैस का प्रयोग किया गया है और इसके प्रयोग से सांस लेने में समस्या होती है जिसका इस्तेमाल वर्ष 1997 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार निषद्ध है। यह पहली बार नहीं है जब दाइश ने इराक में आम नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया। MM
टैग्स