उत्तरी इराक़ में बम धमाका 5 हताहत 20 घायल
उत्तरी इराक़ में बम धमाका हुआ जिसमें 5 लोग हताहत और 20 अन्य घायल हुए।
अलअहद वेबसाइट के अनुसार, यह धमाका कर्कूक प्रांत में दाइश के नियंत्रण वाले इलाक़ों से जान बचाकर भागने वाले शरणार्थियों के मार्ग में हुआ, जिसमें 5 व्यक्ति हताहत और 20 अन्य घायल हुए।
इराक़ी सुरक्षाबलों द्वारा कर्कूक प्रांत के शहरों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराए जाने के बाद, इन शहरों से फ़रार हो रहे दाइश के आतंकियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और उनके ख़िलाफ़ नाना प्रकार के अपराध किए।
दाइश ने जून 2014 से कर्कूक प्रांत के कुछ शहरों का अतिग्रहण किया था।
इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी स्वयंसेवी बल ने उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के केन्द्र तिकरीत में दाइश के आतंकियों के हमले को नाकाम बना दिया। दाइश के आतंकी तिकरीत के कुछ क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा करना चाहते थे।
तिकरीत में इराक़ी सैनिकों और दाइश के आतंकियों के बीच झड़प में दसियों आतंकी ढेर हो गए। (MAQ/N)