इराक़ का अलक़ियारा शहर पूरी तरह आज़ाद होने के क़रीब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20785-इराक़_का_अलक़ियारा_शहर_पूरी_तरह_आज़ाद_होने_के_क़रीब
इराक़ के नैनवा प्रांत का अलक़ियारा शहर दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह आज़ाद होने के क़रीब है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१६ १२:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़ का अलक़ियारा शहर पूरी तरह आज़ाद होने के क़रीब

इराक़ के नैनवा प्रांत का अलक़ियारा शहर दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह आज़ाद होने के क़रीब है।

अलआलम के अनुसार, उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के अभियान के कमान्डर नज्म अलजबूरी ने मंगलवार को कहा कि सैनिक इस शहर की आज़ादी के लिए कई सौ मीटर इस शहर के केन्द्र तक पहुंच चुके हैं और इस शहर के तेल के मैदानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है जिनपर दाइश का क़ब्ज़ा था।

पिछले दिनों मूसिल के 65 किलोमीटर दक्षिण में अलक़ियारा शहर के उपनगरीय भाग में 6 गांव इराक़ी सेना के नियंत्रण में आ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में दाइश के आतंकी मारे गए।

नैनवा अभियान के कमान्डर ने कहा कि नैनवा प्रांत में सेना की सफलताओं में ख़ास तौर पर अलक़ियारा शहर के उपनगरीय भाग में मिली सफलता से दाइश कमज़ोर हो गया है।

इराक़ी सेना, स्वयंसेवी बल और कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्स मूसिल के निकट क्षेत्रों और मख़मूर शहर में दाइश के आतंकियों से लड़ रही है। (MAQ/N)