यूरोपीय देश, मौत की सज़ा बहाल करेंः अर्दोग़ान
Aug १७, २०१६ १२:५८ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने यूरोपीय देशों में मौत की सज़ा बहाल किए जाने की मांग की है।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा है कि हालिया महीनों में दाइश सहित आतंकी गुटों से नुक़सान उठाने वाले हर यूरोपीय देश को मौत की सज़ा बहाल कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दाइश ने फ़्रान्स और बेल्जियम में एेसे कई आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी ली है जिन्होंने यूरोप को हिला कर रख दिया है।
ज्ञात रहे कि तुर्की में विफल विद्रोह के बाद इस देश के राष्ट्रपति ने देश में मृत्युदंड बहाल करने की बात की थी जिसके चलते यूरोपीय संघ से तुर्की के जुड़ने का मामला खटाई में पड़ गया है। तुर्की में 15 जुलाई को सेना के एक गुट ने विद्रोह कर दिया था लेकिन कुछ ही घंटों में जनता व सुरक्षा बलों के सहयोग से विद्रोह को विफल बना दिया गया। (HN)
टैग्स