सीरियाः ईरान, तुर्की और रूस के संबंधों में बदलाव, आशाजनक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i20953-सीरियाः_ईरान_तुर्की_और_रूस_के_संबंधों_में_बदलाव_आशाजनक
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान, रूस और तुर्की के संबंधों में नया परिवर्तन आशाजनक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१६ २१:३२ Asia/Kolkata
  • सीरियाः ईरान, तुर्की और रूस के संबंधों में बदलाव, आशाजनक

संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान, रूस और तुर्की के संबंधों में नया परिवर्तन आशाजनक है।

बश्शार जाफरी ने कहा कि सीरिया और उसके घटक देशों ने गत पांच वर्षों के दौरान तुर्की के नेताओं से अपील की है कि वह तुर्की की सीमा से आतंकवादियों और हथियार भरे ट्रकों की आवाजाही रोकें किंतु अब तक इस अपील पर ध्यान नहीं दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि तुर्की का एक बड़ा क्षेत्र, विभिन्न देशों से आए आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है और अब जबकि पर्दे हट गये हैं और सब कुछ खुल कर सामने आ चुका है हमें उम्मीद है कि तुर्की, ईरान और रूस के संबंधों में नया परिवर्तन, तुर्की की सरकार की नीतियों में भी बदलाव का कारण बनेगी। (Q.A.)