तुर्की के हालिया आतंकवादी हमलों का ज़िम्मेदार दाइशः अर्दोग़ान
Aug २१, २०१६ १४:३२ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने ग़ाज़ीअन्तेप प्रांत में हुए आतंकवादी हमले का ज़िम्मेदार दाइश को बताया है।
रजब तय्यब अर्दोग़ान ने रविवार को एक बयान में गाज़ीअन्तेप शहर में एक विवाह समारोह में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक बार फिर बल दिया कि उनकी सरकार पीकेके, फ़त्हुल्लाह गूलन के हिज़्मत आंदोलन और दाइश के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही करेगी।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार, अर्दोग़ान ने कहा कि तुर्क सरकार और राष्ट्र, सशस्त्र गुटों की भड़काउ गतिविधियों के सामने नहीं झुकेगा और इसके मुक़ाबले में अपनी एकता व भाईचारा प्रदर्शित करेगा।
ज्ञात रहे शनिवार की रात गाज़ीअन्तेप प्रांत में विवाह समारोह में हुए धमाके में कम से कम 50 व्यक्ति हताहत और 90 से ज़्यादा घायल हुए हैं। (MAQ/N)
.
टैग्स