इराक़ में क़य्यारा शहर के 4 इलाक़े आज़ाद हुए
इराक़ी सुरक्षा बलों ने देश के उत्तरी भाग में स्थित क़य्यारा शहर के 4 और इलाक़े आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिए हैं।
इराक़ी न्यूज़ एजेंसी वाअ के अनुसार, इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बल ने बुधवार को, मूसिल से 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित क़य्यारा शहर से पूरी तरह आतंकियों के सफ़ाए के अभियान के तहत मुसफ़्फ़ा, सरकारी कॉम्पलेक्स, ज़िला विभाग की इमारत और सरकारी अस्पताल से आतंकियों का सफ़ाया कर दिया। इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने इसी तहर क़य्यारा शहर के आस-पास 3 कार बमों को नाकाम बनाया। इराक़ी सेना ने क़य्यारा शहर में दाख़िल होने की कार्यवाही 4 ओर से शुरू की है और रिपोर्ट मिलने तक वह इस शहर के केन्द्रीय भाग तक पहुंच चुकी थी।
इस बीच इराक़ी सेना ने बुधवार को मूसिल शहर के निवासियों से अपील की है कि वे इस नगर को न छोड़ें, बल्कि तकफ़ीरी-ज़ायोनी आतंकी गुट दाइश के ठिकानों से दूर रहें। इराक़ी पुलिस ने भी बुधवार को एलान किया कि सैनिकों ने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के अलख़ालेदिया टापू से आतंकियों के सफ़ाए के दौरान दाइश के सरग़ना ग़ाएब हमद अलमर्ग़ावी को गिरफ़्तार किया है। (MAQ/N)