इराक़, क़य्यारह शहर दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद
Aug २५, २०१६ १६:१५ Asia/Kolkata
इराक़ी सैनिकों ने मूसिल के निकट स्थित क़य्यारह शहर को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
गुरुवार को एएफ़पी से बात करते हुए इराक़ी सैन्य दल के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रियाद जलाल तौफ़ीक़ ने कहा कि हमने बहुत ही सीमित समय में पूरे शहर पर निंयत्रण हासिल कर लिया और वहां से दाइश का सफ़ाया कर दिया।
कमांडर का कहना था कि इराक़ी सेना के विशेषज्ञ शहर में दाइश द्वारा लगाए गए बमों को निष्क्रिय बनाने का काम कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इराक़ी सेना ने मंगलवार को क़य्यारह शहर को दाइश से आज़ाद कराने का अभियान शुरू किया था।
2014 में दाइश ने दजला नदी के किनारे पर बसे हुए इस शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया था। msm
टैग्स