इराक़ में दाइश के 55 आतंकी ढेर हुए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21802-इराक़_में_दाइश_के_55_आतंकी_ढेर_हुए
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकियों के ख़िलाफ़ सेना और स्वयंसेवी बल की जारी लड़ाई में इस देश के विभिन्न इलाक़ों में 55 आतंकी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१६ १४:३७ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के 55 आतंकी ढेर हुए

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकियों के ख़िलाफ़ सेना और स्वयंसेवी बल की जारी लड़ाई में इस देश के विभिन्न इलाक़ों में 55 आतंकी मारे गए।

अमरीका की अगुवाई वाले गठजोड़ ने नैनवा प्रांत के ख़ज़र इलाक़े पर हवाई हमला किया जिसमें दाइश के 12 आतंकी मारे गए। मूसिल के दक्षिण में मख़मूर और क़य्यारा शहर को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित अलमुलूक गांव में कार बम का धमाका हुआ जिसमें 10 से ज़्यादा आतंकी मारे गए। जज़ीरा कार्यवाही के कमान्डर मेजर क़ासिम मोहम्मदी ने भी इराक़ी सेना की कार्यवाही में 30 दाइशियों के मारे जाने की सूचना दी है। उन्होंने इसी प्रकार बताया कि अलअंबार प्रांत में स्थित हीत शहर में तकफ़ीरी तत्वों के ठिकानों पर इराक़ी सेना ने हवाई कार्यवाही की जिसमें 3 आतंकी मारे गए।

यह घटनाएं ऐसी स्थिति में घटी हैं कि इराक़ी सेना मूसिल की आज़ादी की कार्यवाही के लिए तय्यारी कर रही है। मूसिल की आज़ादी की कार्यवाही के सितम्बर के अंत में शुरू होने का कार्यक्रम है। पिछले हफ़्ते के अंतिम दिनों में इराक़ी फ़ोर्सेज़ ने मूसिल के 60 किलोमीटर दक्षिण में स्थित क़य्यारा शहर को आज़ाद करा लिया है। (MAQ/N)