मौत की सज़ा देने का आतंकी गुट दाइश का नया तरीक़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i21901-मौत_की_सज़ा_देने_का_आतंकी_गुट_दाइश_का_नया_तरीक़ा
आतंकी गुट दाइश ने मौत की सज़ा देने के अपने नए तरीक़े के अंतर्गत छः आम नागरिकों को गाड़ी के टायर के अंदर रख कर जला दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१६ १३:३९ Asia/Kolkata
  • मौत की सज़ा देने का आतंकी गुट दाइश का नया तरीक़ा

आतंकी गुट दाइश ने मौत की सज़ा देने के अपने नए तरीक़े के अंतर्गत छः आम नागरिकों को गाड़ी के टायर के अंदर रख कर जला दिया।

इराक़ के एक जानकार सूत्र ने बताया कि देश के पश्चिमी प्रांत नैनवा के मूसिल नगर में दाइश के आतंकियों ने छः आम नागरिकों को टायरों के अंदर रख कर उन्हें जला दिया। सूत्र के अनुसार इन इराक़ी नागरिकों के हाथ-पैर बांध कर उन्हें ट्रकों के टायरों के अंदर रख दिया गया और फिर टायरों में आग लगा दी गई। दाइश के आतंकियों ने इन छः लोगों को जासूसी और इराक़ी सुरक्षा बलों के साथ सहयोग के आरोप में गिरफ़्तार किया था और मूसिल के एक चौराहे पर इन्हें मौत की सज़ा दी गई।

 

उक्त जानकार सूत्र ने बताया कि नैनवा प्रांत की तथाकथित शरीया अदालत ने इन छः लोगों को मौत की सज़ा देने का फ़ैसला सुनाया था और मूसिल के लोगों की आंखों के सामने उन्हें टायरों में जला कर मार दिया गया। (HN)