सऊदी अरब इराक़ का पीछा नहीं छोड़ेगा
Aug २८, २०१६ १५:४२ Asia/Kolkata
बग़दाद में सऊदी अरब के राजदूत ने इराक़ी सरकार द्वारा सऊदी सरकार से उन्हें वापस बुलाए जाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सऊदी अरब इराक़ का पीछा नहीं छोड़ेगा।
इराक़ में सऊदी अरब के राजदूत सामिर सबहान ने कहा है कि इराक़, अरब जगत का फेफड़ा है, इसलिए अगर उन्हें हटाया जाएगा तो सऊदी अरब का हर नागरिक सामिर सबहान बन जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रविवार को ही इराक़ी विदेश मंत्रालय ने सऊदी सरकार को एक पत्र लिखकर मांग की थी कि बग़दाद में अपने वर्तमान राजदूत को हटाकर उनके स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को इस पद पर तैनात करे।
बग़दाद का कहना है कि सबहान न केवल कूटनीतिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। msm
टैग्स