सीरिया में आतंकियों के ख़िलाफ़ हवाई कार्यवाही जारी रहेगी, रूस
रूसी संसद के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के आयोग के प्रमुख ने कहा है कि उनका देश सीरियाई सेना की मदद और आतंकवादी गुटों से संघर्ष जारी रखेगा।
अलेक्सी पुश्कोफ़ ने सोमवार को रूसी टीवी चैनल वन से इंटर्व्यू में इस बात पर दिया कि सीरिया में आतंकियों के ख़िलाफ़ रूसी युद्धक विमानों की कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी सीरिया में तुर्की की सैन्य गतिविधियों से क्षेत्र में रूस की स्थिति कमज़ोर नहीं होगी।
अलेकी पुश्कोफ़ ने कहा कि रूस की स्ट्रैटिजी का आधार सीरिया की सरकार और सेना है और मॉस्को दमिश्क़ के समर्थन से आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि सीरिया के संबंध में रूस का दृष्टिकोण मज़बूत है और मामलों के हल के लिए मॉस्को-वॉशिंग्टन के बीच बातचीत के फ़्रेमवर्क के बाक़ी रहने से भी इस दृष्टिकोण की पुष्टि होती है।
रूसी संसद के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के आयोग के प्रमुख ने कहा कि संकट के हल के लिए रूसी-अमरीकी विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता का फ़्रेमवर्क नहीं बदलेगा क्योंकि वॉशिंग्टन जानता है कि सीरिया में कौन देश निर्णायक रोल अदा कर रहा है। (MAQ/N)