इराक़ के ख़लिदिया में दाइश के 1000 से ज़्यादा आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22015-इराक़_के_ख़लिदिया_में_दाइश_के_1000_से_ज़्यादा_आतंकी_ढेर
इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा खालीदिया द्वीप की स्वतंत्रता के लिए जारी ऑप्रेशन में दाइश के 1000 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१६ १५:५९ Asia/Kolkata
  • इराक़ के ख़लिदिया में दाइश के 1000 से ज़्यादा आतंकी ढेर

इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा खालीदिया द्वीप की स्वतंत्रता के लिए जारी ऑप्रेशन में दाइश के 1000 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

इराक़ से प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक़ के बद्र संगठन के महासचिव हादी अल-आमेरी ने सोमवार को घोषणा की कि अल-अंबार प्रांत में स्थित ख़लिदिया द्वीप को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश से मुक्त कराने के लिए जारी सैन्य ऑप्रेशन में अबतक एक हज़ार से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं।

बद्र संगठन के महासचिव ने कहा कि स्वयंसेवी बल “हश्दुश्शाबी” के जवानों ने दाइश के कई आतंकवादियों को ग़िरफ़्तार भी किया है। इराक़ से आने वाली एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी क्षेत्र में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया।

 

उल्लेखनीय है कि इराकी सेना और स्वयंसेवी बलों ने एक महीने पहले फ़ल्लूजा नगर को आतंकियों के चंगुल से आज़ाद कराने के लिए चलाए गए सैन्य ऑप्रेशन के साथ ही सलाहुद्दीन प्रांत के कई क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने के लिए भी कई ऑपरेशन शुरू किए थे, जिनमें दर्जनों गांवों और मूसिल के दक्षिण में स्थित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को दाइश के कब्ज़े से मुक्त करा लिया गया है। (RZ)