सऊदी अधिकारियों ने किया हज यात्रियों का अपमान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22303-सऊदी_अधिकारियों_ने_किया_हज_यात्रियों_का_अपमान
सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारी दुनिया के विभिन्न देशों से पवित्र हज के लिए पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का अपमान और उन्हें परेशान कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep ०१, २०१६ २०:०६ Asia/Kolkata
  • सऊदी अधिकारियों ने किया हज यात्रियों का अपमान

सऊदी अरब के सुरक्षा अधिकारी दुनिया के विभिन्न देशों से पवित्र हज के लिए पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का अपमान और उन्हें परेशान कर रहे हैं।

पवित्र नगर मक्का और मदीना पहुंचने वाले दुनिया के अलग-अलग देशों के तीर्थ यात्रियों ने कई समाचार सूत्रों को बताया है कि जद्दा और पवित्र नगर मदीना पहुंचने वाले यात्रियों को सऊदी अरब के सुरक्षा कर्मियों द्वारा गंभीर मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं और विभिन्न तरीक़ों से उनका अपमान किया जा रहा है।

 

पवित्र नगर मदीना और मक्का पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का कहना है कि जद्दा और मदीना पहुंचने वाले उन यात्रियों को ज़्यादा परेशान किया जा रहा है जिन यात्रियों ने कभी ईरान की यात्रा की हो और या जिनके पासपोर्ट पर ईरान का वीज़ा लगा हुआ है। तीर्थ यात्रियों का यह भी कहना है कि ईरान का वीज़ा चाहे सुन्नी मुसलमान के पासपोर्ट पर हो या शिया मुसलमान का इसमें कोई अंतर नहीं पड़ता।

 

सऊदी अरब पहुंचे हज यात्रियों का कहना है कि उन्हें घंटों जद्दा और मदीना हवाई अड्डों पर रोका गया और गंभीर मानसिक यातनाएं दी गईं। इन हज यात्रियों का कहना है कि सऊदी सुरक्षा कर्मियों का इस तरह का बर्ताव और तीर्थ यात्रियों का अपमान किसी विशेष संप्रदाय या देश से आने वाले हज यात्रियों के लिए नहीं है बल्कि दुनिया के हर देश के हाजियों को परेशान किया जा रहा है।

 

याद रहे कि दो दिन पहले भी सऊदी सुरक्षा कर्मियों ने मक्का में इराक़ के हज यात्रियों के होटल पर हमला करके उनमें से एक व्यक्ति को बुरी तरह मारा पीटा था और बाद में उसे गिरफ़्तार करके अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया। सऊदी अधिकारी तीर्थ यात्रियों द्वारा साथ ले गई हुई दुआ की किताबों का भी अनादर कर रहे हैं। (RZ)