यमन में सऊदी अरब की बमबारी में 6 हताहत 5 घायल
-
यमन में सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी मे मारे गए मासूम बच्चों के शव दिखाई दे रहे हैं। (फ़ाइल फ़ोटो)
यमन में आम लोगों के घरों पर सऊदी युद्धक विमानों के हमले में कम से कम 6 नागरिक हताहत और 5 अन्य घायल हुए।
अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, शुक्रवार को अतिक्रमणकारी सऊदी युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के हज्जा प्रांत के हीरान इलाक़े में लोगों के घरों पर हमले किए जिसमें 6 बेगुनाह नागरिक मारे गए और 5 अन्य घायल हुए।
इसी प्रकार इन हवाई हमले में 3 नागरिक लापता हो गये हैं।
एक यमनी नागरिक ने अलमसीरा टीवी चैनल के पत्रकार से कहा, “मारे गए यमनी बेगुनाह थे जिनके पास अपनी रक्षा के लिए कुछ नहीं था।”
ज्ञात रहे गुरुवार और बुधवार की रात को भी सऊदी युद्धक विमानों ने यमन राजधानी सनआ सहित विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की जिसमें दसियों बेगुनाह हताहत व घायल हुए।
दूसरी ओर अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण व अपराध के जवाब में यमनी सेना की मीज़ाईल यूनिट ने एक बलिस्टिक मीज़ाईल से सऊदी अरब के पश्चिमी भाग में स्थित ताएफ़ इलाक़े में फ़हद हवाई छावनी को निशाना बनाया। (MAQ/N)