इराक़ में आतंकवादी हमलों में 50 लोग मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i22483-इराक़_में_आतंकवादी_हमलों_में_50_लोग_मारे_गए
इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को हुए आतंकवादी धमाकों में 50 लोगों के हताहत होने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१६ १५:३८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आतंकवादी हमलों में 50 लोग मारे गए

इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को हुए आतंकवादी धमाकों में 50 लोगों के हताहत होने की सूचना है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन के तूज़ ख़ुरमातू शहर में दो आतंकवादी हमले हुए जिनमें कम से कम 5 आम नागरिक मारे गए और 10 घायल हुए। दूसरी ओर सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तर में स्थित मूतीयजा में हुए विस्फोट में 46 लोग हताहत और दर्जनों के घायल हुए हैं।

 

इराक़ से प्राप्त समाचारों के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने हीत शहर और अल-अंबार प्रांत पर मार्टार गोले दाग़े जिसमें तीन महिलाओं सहित दो बच्चे घायल हो गए। इस बीच इराक़ के उत्तरी क्षेत्रों से मिल रही सूचना के अनुसार आतंकी गुट दाइश लोगों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश, जिसे हाल के महीनों में इराक़ी जनता और सेना के हाथों गंभीर पराजयों का सामना करना पड़ा है, अपनी असफलताओं का बदला लेने के लिए अंधाधुंध निहत्थे लोगों को मौत की सज़ा दे रहा है। (RZ)