सीरियाई सेना से झड़पों में 120 आतंकी ढेर
सीरिया की सेना ने हमा प्रांत के उत्तर में हुई झड़पों में 120 आतंकियों को मार गिराया है।
सीरिया के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि हमा प्रांत के उत्तर में आतंकियों की गतिविधियों का पता चलने के बाद उन पर हमला किया गया जिसमें 40 आतंकी मारे गए और दो बक्तरबंद गाड़ियो और एक टैंक सहित उनके आठ सैन्य वाहन तबाह हो गए। हमा के उत्तर में ही ख़त्ताब नामक काॅलोनी के निकट स्थित एक नदी के आस-पास के इलाक़ों में भी सीरियाई सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें 20 आतंकी मारे गए और उनकी दस गाड़ियां तबाह हो गईं।
सीरिया की सेना ने शनिवार की शाम मअरदस के क्षेत्र पर हमला करके आतंकियों की सप्लाई लाइन काट दी और 60 आतंकियों को मार गिराया। इस कार्यवाही में आतंकवादियों की दो बक्तरबंद गाड़ियां, सात सैन्य वाहन और भारी मात्रा में हथियार तबाह हुए। सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने भी हमा प्रांत के विभिन्न इलाक़ों में आतंकियों के ठिकानों पर हवाई कार्यवाही की। (HN)