सीरिया के कई इलाक़ों में धमाके, दसियों हताहत व घायल
सीरिया के कई इलाक़ों में आतंकवादी धमाकों में दसियों हताहत व घायल हुए हैं।
सोमवार को समाचार एजेंसी साना के अनुसार, पश्चिमी सीरिया के तरतूस शहर के तटवर्ती इलाक़े अर्ज़ूना में एक पुल के क़रीब दो आतंकवादी धमाके हुए जिनमें 11 आम नागरिक हताहत और 45 घायल हुए। इसी प्रकार राजधानी दमिश्क़ में कार बम का एक धमाका हुआ, जिसमें 2 व्यक्ति मारे गए। पश्चिमी सीरिया के हुम्स शहर में बाब तदमुर क्रॉसिंग के निकट भी कार बम का एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम 4 नागरिक हताहत और 10 अन्य घायल हुए।
सीरिया के पश्चिमोत्तर में स्थित फ़ूआ और कफ़रिया शहरों पर आतंकियों ने रॉकेटों से हमला किया जिसमें दो बच्चों सहित कई नागरिक घायल हुए। ये दोनों शहर आतंकियों के घेरे में हैं। इन दोनों शहर की जनता को खाद्य पदार्थ और दवाओं की कमी का सामना है। इसी प्रकार इन दोनों शहरों की जनता विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों का शिकार है। (MAQ/N)