संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी का बयान भ्रामक और धूर्ततापूर्ण , सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i23173-संयुक्त_राष्ट्र_के_अधिकारी_का_बयान_भ्रामक_और_धूर्ततापूर्ण_सीरिया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने अपने देश के विरुद्ध बान की मून के सहायक के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१६ २२:१५ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी का बयान भ्रामक और धूर्ततापूर्ण , सीरिया

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने अपने देश के विरुद्ध बान की मून के सहायक के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।

सीरियाई सूत्रों के अनुसार इस देश के विदेशमंत्रालय ने दारिया नगर में आतंकवादियों और आम नागरिकों के आदान प्रदान के बारे में  मानव प्रेमी मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के सहायक स्टीफन ओ ब्रायन के हालिया बयान को भ्रामक और धूर्रतापूर्ण बताया है। 

स्टीफन ओ ब्रायन ने अपने हालिया बयान में दावा किया था कि आतंकवादियों की घेरेबंदी से दारिया से नागरिकों को निकालने के लिए सीरियाई सरकार की सहमति, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिार के नियमों का उल्लंघन था।

याद रहे हालिया दिनों ने सीरिया सरकार और आतंकवादियों के मध्य दारिया नगर में हुई एक सहमति के आधार पर दारिया से 302 नागरिकों को बाहर निकाल लिया गया था।

यह समझौता सीरिया की सरकार द्वारा आम माफी के एेलान के अंतर्गत किया गया था।(Q.A.)