हलब में सेना की कार्यवाही में अनेक आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i23611-हलब_में_सेना_की_कार्यवाही_में_अनेक_आतंकी_ढेर
सीरिया के उत्तरी प्रांत हलब में सेना की कार्यवाही में अनेक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep १६, २०१६ ०९:५९ Asia/Kolkata
  • हलब में सेना की कार्यवाही में अनेक आतंकी ढेर

सीरिया के उत्तरी प्रांत हलब में सेना की कार्यवाही में अनेक तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।

सीरिया के अलअख़बारिया टीवी ने रिपोर्ट दी है कि सीरियाई सेना ने गुरुवार को हलब के एक निकटवर्ती इलाक़े में वायु सेना के काॅलेज में दाइश के आतंकवादियों के हमले को विफल बना दिया। इस झड़प में दस आतंकी मारे गए और उनकी एक बकतरबंद गाड़ी भी नष्ट हो गई।

 

इस बीच अलमयादीन टीवी ने भी रिपोर्ट दी है कि सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र क़ुनैतरा के पास में हज़र नामक इलाक़े पर आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के रॉकेट हमले में एक बच्चा हताहत हो गया और सात अन्य लोग घायल हो गए। इस हमले के जवाब में सीरियाई सेना ने गुरुवार की रात क़ुनैतरा शहर के उत्तरी उपनगरीय क्षेत्र में आतंकी गुटों के ठिकानों पर गाइडेड मीज़ाइल फायर किए जिसके परिणाम स्वरूप कई आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। (HN)