दरआ में आतंकियों के सरग़नों की बैठक में धमाका+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24472-दरआ_में_आतंकियों_के_सरग़नों_की_बैठक_में_धमाका_वीडियो
आतंकी संगठन दाइश के एक आत्मघाती हमलावर ने सीरिया के दरआ प्रांत में आतंकियों के सरग़नों की एक बैठक में स्वयं को उड़ा लिया जिसमें कई आतंकी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१६ १५:११ Asia/Kolkata

आतंकी संगठन दाइश के एक आत्मघाती हमलावर ने सीरिया के दरआ प्रांत में आतंकियों के सरग़नों की एक बैठक में स्वयं को उड़ा लिया जिसमें कई आतंकी मारे गये।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दाइश के एक आत्मघाती हमलावर ने दो दिन पूर्व दरआ में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया जिसमें इस तकफ़ीरी गुट के बहुत से आतंकी मारे गये।

लेबनान की एक वेबसाइट ने घोषणा की है कि इस हमले में मारे गये लोगों में सीरिया सरकार के विरोधियों के गठबंधन का प्रमुख याक़ूब अम्मार भी शामिल था।

कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि इस आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गये जिसमें कुछ सीरिया सरकार के विरोधी भी शामिल थे। (AK)