फ़िलिस्तीन, हमास ने दो आधुनिक मिज़ाइलों का किया अनावरण
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने अपने दो आधुनिक मिज़ाइलों का अनावरण किया है।
फ़िलीस्तीनी जनता के प्रतिरोध आंदोलनों की सैन्य शाखा नासिर सलाहुद्दीन के प्रवक्ता अबू अताया ने एक बयान जारी करके बताया है कि हमास ने अपने दो नए मज़ाइलों का अनावरण किया है जो दुश्मन के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बताया कि हमास के इन मिज़ाइलों के नाम, अबू अताया और ख़ालिद हैं।
नासिर सलाहुद्दीन के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि यह दोनों मिज़ाइल कितनी दूरी तक मार करने की क्षमता रखते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि इन मिज़ाइलों में ज़ायोनी शासन के आक्रमणों के मुक़ाबलों की उच्चतम रक्षा शक्ति मौजूद होने के साथ साथ इस्राईल के सभी संस्थानों और संवेदनशील और सामरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की क्षमता है।
यह भी पढ़ें: इस्राईल हमास से जंग की तैयारी कर रहा है
अबू अताया ने ज़ायोनी दुश्मन के मुक़ाबले में दृढ़ता के साथ डटे रहने पर ज़ोर देते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन के तमाम प्रतिरोध आंदोलन, फ़िलिस्तीन को नष्ट करने की दुश्मन की साज़िशों को नाकाम करने में मुख्य भुमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस्राईली सेना पहले ही स्वीकार कर चुकी है कि हमास की सैन्य और रक्षा शक्ति में काफी वृद्धि हुई है। ज़ायोनी सेना ने स्वीकार किया है कि हमास ने गज़्ज़ा की घेराबंदी रहने के बावजूद मिज़ाइल कार्यक्रम में काफी प्रगति की है। ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन 2014 जुलाई और अगस्त महीने में 50 दिवसीय युद्ध में फ़िलिस्तीनी प्रितरोध आंदोलनों से मिली हार के बाद पीछे हटने पर मजबूर हो गया था। (RZ)