नुस्रा फ़्रंट की स्वीकारोक्ति, अमरीका हमें हथियार दे रहा है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24688-नुस्रा_फ़्रंट_की_स्वीकारोक्ति_अमरीका_हमें_हथियार_दे_रहा_है
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के एक सरग़ना का कहना है कि अमरीका उनके गुट का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २७, २०१६ १६:५२ Asia/Kolkata
  • नुस्रा फ़्रंट की स्वीकारोक्ति, अमरीका हमें हथियार दे रहा है

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के एक सरग़ना का कहना है कि अमरीका उनके गुट का समर्थन करता है।

रश्या टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, अबू अलअज़ नामक इस आतंकवादी कमांडर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में उल्लेख किया है कि अमरीकी हमारे पक्ष में लड़ रहे हैं।

आतंकवादी कमांडर अलअज़ ने स्वीकार किया कि उनके गुट को सऊदी अरब, क़तर और कुवैत से वित्तीय सहायता मिलती है और टैंक एवं अन्य हथियार लीबिया एवं तुर्की के रास्ते से उन तक पहुंचते हैं।

तकफ़ीरी सरग़ना ने अमरीका द्वारा उपलब्ध करवाए गए टैंक विरोधी मिसाइल टॉव के बारे में कहा, सीधे रूप से यह मिसाइल हमें दिए गए हैं।

हाल ही में सीरियाई संसद सभापति ख़लफ़ अब्बास ने भी कहा है कि वाशिंगटन उनके देश में सक्रिय दाइश और आतंकवादी गुटों की सहायता कर रहा है। msm