इराक़ के नैनवा प्रांत को अलग करने की अमरीकी योजना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24727-इराक़_के_नैनवा_प्रांत_को_अलग_करने_की_अमरीकी_योजना
अमरीकी कांग्रेस के एक सांसद ने, इराक़ी कुर्दिस्तान के समर्थन से नैनवा प्रांत को विभिन्न धर्मों व जातियों के लिए एक स्वतंत्र क्षेत्र बनाने की योजना पेश की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१६ १२:११ Asia/Kolkata
  • इराक़ के नैनवा प्रांत को अलग करने की अमरीकी योजना

अमरीकी कांग्रेस के एक सांसद ने, इराक़ी कुर्दिस्तान के समर्थन से नैनवा प्रांत को विभिन्न धर्मों व जातियों के लिए एक स्वतंत्र क्षेत्र बनाने की योजना पेश की है।

जेफ़ फ़ोर्टनबेरी ने नैनवा प्रांत के भविष्य के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों की ओर से एक योजना पेश की है। उन्होंने नैनवा प्रांत में विभिन्न धर्मों, मतों व जातियों के लोगों की बहुतायत की ओर संकेत करते हुए इसे एक स्वतंत्र क्षेत्र में बदलने की योजना पेश की है।

 

फ़ोर्टनबेरी ने कहा है कि उनकी इस योजना को इराक़ी कुर्दिस्तान की स्थानीय सरकार का समर्थन प्राप्त है। इस अमरीकी सांसद ने इस समय इस योजना को पारित करने के लिए आवश्यक हस्ताक्षर एकत्रित करने का काम आरंभ कर रखा है और उन्होंने कई लोगों से मुलाक़ात भी की है। (HN)