हलब के घेराव पर विश्व समुदाय की चुप्पी निंदनीय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24808-हलब_के_घेराव_पर_विश्व_समुदाय_की_चुप्पी_निंदनीय
हलब की स्वतंत्रता के अभियान में सीरियाई सेना के कमांडर ने इस शहर के घेराव पर विश्व समुदाय की चुप्पी की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Sep २९, २०१६ १५:०१ Asia/Kolkata
  • हलब के घेराव पर विश्व समुदाय की चुप्पी निंदनीय

हलब की स्वतंत्रता के अभियान में सीरियाई सेना के कमांडर ने इस शहर के घेराव पर विश्व समुदाय की चुप्पी की निंदा की है।

मुहम्मद कमाल अलजफ़ा ने एक साक्षात्कार में कहा कि तीन साल से आतंकियों द्वारा देश के उत्तर में स्थित हलब शहर के परिवेष्टन के कारण 25 लाख से अधिक आम नागरिकों को अत्यंत जटिल स्थिति में जीवन बिताना पड़ रहा है और इस शहर की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने कहा कि हलब के पूर्वी क्षेत्रों में आतंकियों के घेरे में आए डेढ़ लाख लोगों तक मानवता प्रेमी सहायताएं पहुंचाने के संबंध में विश्व समुदाय का मीडिया प्रचार और इसी शहर के 25 लाख से अधिक लोगों की भूख के बारे में उसका मौन स्वीकार्य नहीं है।

 

कमाल अलजफ़ा ने हलब में सीरियाई सेना की बढ़त को सीरिया युद्ध का समापन बताते हुए कहा कि इस नगर में घेरे में आने वाले पराजित आतंकी गुट आम नागरिकों को ढाल बना कर सीरिया सेना के मुक़ाबले में अपनी पराजय को छिपाने और क्षतिपूर्ति का प्रयास कर रहे हैं। (HN)