अमरीकियों के हाथों आम नागरिकों के जनसंहार से रूस चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i24967-अमरीकियों_के_हाथों_आम_नागरिकों_के_जनसंहार_से_रूस_चिंतित
रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने अफ़ग़ानिस्तान और सीरिया में अमरीका के युद्धक विमानों की बमबारी में आम नागरिकों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१६ १२:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीकियों के हाथों आम नागरिकों के जनसंहार से रूस चिंतित

रूस के विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने अफ़ग़ानिस्तान और सीरिया में अमरीका के युद्धक विमानों की बमबारी में आम नागरिकों के मारे जाने पर चिंता व्यक्त की है।

रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने शनिवार को अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी में आम नागरिकों के मारे जाने की निंदा करते हुए कहा कि अब वाशिंग्टन के अधिकारियों से यह पूछा जाना चाहिए कि किस के हित में अफ़ग़ान और सीरियाई सैनिकों के ठिकानों पर बमबारी करते हैं।

ज़ाख़ारोवा ने कहा कि अमरीकी युद्धक विमानों की बमबारी में सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में आम नागरिकों का मारा जाना अस्वीकार्य है।

ज्ञात रहे कि पिछले बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार में अमरीकी युद्धक विमानों के हमले में 14 आम नागरिक मारे गये थे। इसी प्रकार 19 सितंबर को अमरीकी ड्रोन ने अफ़़गान सैनिकों के ठिकाने पर हमला कर दिया था जिसें आठ लोग हताहत और 28 अन्य घायल हुए थे।

इससे पहले अमरीकी युद्धक विमानों ने सीरिया के दैरिज़्ज़ूर में सीरियाई सैनिकों के ठिकानों पर बमबारी कर दी थी जिसमें 62 सैनिक हताहत और सौ से अधिक घायल हुए थे। (AK)