मुहर्रम के आगमन पर लेबनान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25024-मुहर्रम_के_आगमन_पर_लेबनान_में_विशेष_सुरक्षा_व्यवस्था
मुहर्रम के आगमन पर लेबनान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०२, २०१६ ०८:१६ Asia/Kolkata
  • मुहर्रम के आगमन पर लेबनान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था

मुहर्रम के आगमन पर लेबनान में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन किया गया है।

लेबनान की सेना ने रविवार को एक बयान जारी करके घोषणा की है कि मुहर्रम के अवसर पर पूरे देश में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए हैं।  लेबनान में रविवार से मुहर्रम का आरंभ हुआ है।  वहां पर सार्वजनिक स्थलों विशेषकर पवित्र स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  लेबनान की सेना ने अपने बयान में लेबनानवासियों से मांग की है कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में वे उनकी सहायता करें।

ज्ञात रहे कि सऊदी और ज़ायोनियों का समर्थन प्राप्त आतंकी गुट, मुहर्रम के कार्यक्रमों के विरुद्ध अकसर आतंकवादी कार्यवाही करते रहे हैं।  यह आतंकवादी गुट लेबनान में सांप्रदायिक सौहार्द को ख़राब करने और मुसलमानों के बीच मतभेद उत्पन्न करने के उद्देश्य से कुछ भी कर सकते हैं।  यही कारण है कि लेबनान की सेना ने सुरक्षाबलों के साथ ही देश की जनता से भी होशियार रहने का अनुरोध किया है।