सीरिया की सेना पर हमले के बारे में रूस की चेतावनी
रूस ने अमरीका को सीरिया की सेना पर किसी भी प्रकार के हमले के प्रति चेतावनी दी है।
रश्या टूडे के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया के सैनिकों के नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र पर आक्रमण को रूसी सैनिकों दी गई धमकी के रूप में देखा जाएगा। रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोफ ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि सीरिया की सेना के विरुद्ध किसी भी प्रकार की सैन्य कार्यवाही से पहले अमरीका को ठीक से सोच-विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही, रूसी सैनिकों पर हमला मानी जाएगी।
रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के तरतूस में एस-300 तथा हमीमीम छावनी में एस-400 मिज़ाइल सिस्टम की तैनाती की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह सिस्टम हर उड़ती हुई चीज़ को लक्ष्य बनाने में पूर्ण रूप में सक्षम हैं।
ज्ञात रहे कि इससे पहले वाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा था कि सीरिया पर हवाई हमले के विकल्प को, अमरीका ने विकल्पों की सूचि से अभी हटाया नहीं है।