इराक़ में तुर्की का एफ़-16 युद्धक विमान गिरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25552-इराक़_में_तुर्की_का_एफ़_16_युद्धक_विमान_गिरा
तुर्की के संचार माध्यमों ने उत्तरी इरक़ में तुर्क सेना का एक एफ़-16 युद्धक विमान गिरने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१६ १२:१७ Asia/Kolkata
  • इराक़ में तुर्की का एफ़-16 युद्धक विमान गिरा

तुर्की के संचार माध्यमों ने उत्तरी इरक़ में तुर्क सेना का एक एफ़-16 युद्धक विमान गिरने की सूचना दी है।

समाचार पत्र हुर्रियत की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक़ के क़ंदील नामक पहाड़ में पीकेके गुट के ठिकानों पर हमले के बाद तुर्की की सेना का एक एफ़-16 युद्धक विमान गिर गया। इस रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के सैन्य अधिकारियों ने विमान गिरने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तुर्की के युद्धक विमानों ने 2015 में भी अपने देश के दक्षिणी और इराक़ के उत्तरी क्षेत्रों में पीकेके के ठिकानों पर बमबारी की थी और अब पुनः ये हमले शुरू हो गए हैं।

 

अन्कारा सरकार का दावा है कि जब तक तुर्की और उससे बाहर पीकेके के सभी सदस्यों का सफ़ाया नहीं हो जाता इस गुट के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही जारी रहेगी। (HN)