इराक़ के विभिन्न नगरों में तुर्की सैनिकों के विरूद्ध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i25627-इराक़_के_विभिन्न_नगरों_में_तुर्की_सैनिकों_के_विरूद्ध_प्रदर्शन
हज़ारों इराक़ियों ने इस देश के विभिन्न नगरों में अपने देश में तुर्की सैनिकों की अवैध उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन किये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१६ ०५:५२ Asia/Kolkata
  • इराक़ के विभिन्न नगरों में तुर्की सैनिकों के विरूद्ध प्रदर्शन

हज़ारों इराक़ियों ने इस देश के विभिन्न नगरों में अपने देश में तुर्की सैनिकों की अवैध उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन किये हैं।

इराक़ियों ने राजधानी बग़दाद सहित बसर, नासेरिया और कुछ अन्य नगरों में एकत्रित होकर उत्तरी इराक़ में तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति को अवैध बताते हुए प्रदर्शन किये।  इससे पहले इराक़ी अधिकारी भी कई बार अपने देश में उत्तर में तुर्की के सैनिकों की मौजूदगी का विरोध करते आए हैं।

ज्ञात रहे कि तुर्की ने दिसंबर में उत्तरी इराक़ के मूसिल नगर के बाशीक़ा सैन्य अड्डे के पास अपने 150 सैनिक तैनात किये थे।  तुर्की का यह दावा है कि उसने यह काम कुर्दों को सैन्य प्रशिक्षण देने और आतंकवाद का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से किया है।

इराक़ की सरकार का कहना है कि देश में तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति, अतिक्रमण के समान है।  इराक़ सरकार ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से भी मांग की है कि वह उसके देश में तुर्की के सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करे।