ख़ान यूनुस में एक फ़िलिस्तीनी बच्चा शहीद
ज़ायोनी सैनिकों ने दक्षिणी गज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस के पूर्वी क्षेत्र में फायरिंग करके 10 वर्षीय फ़िलीस्तीनी बच्चे को शहीद कर दिया है।
मेहेर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 10 वर्षीय फ़िलीस्तीनी बच्चा अब्दुल्लाह अबू नज़ीफ़ उस समय इस्राईली सैनिकों की गोली लगने से शहीद हो गया जब अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सैनिक ख़ान यूनुस में फ़िलिस्तीनियों के घरों पर फ़ायरिंग कर रहे थे।
गज़्ज़ा पट्टी में मौजूद फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ़ अलक़दराह ने बताया कि शहीद फ़िलीस्तीनी बच्चे की कमर में गोली लगी थी और अगर समय रहते उसे अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उसकी जान बच जाती, लेकिन इस्राईली सैनिकों ने उसे को गोली मारने के बाद काफ़ी समय तक रोड पर तपड़ता रहने दिया और किसी को इजाज़त नहीं दी कि वे अब्दुल्लाह नस्र को अस्पताल ले जाए।
उल्लेखनीय है कि इस घटना से कुछ ही देर पहले ज़ायोनी सैनिकों ने बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली अत्याचारों का विरोध कर रहे फ़िलिस्तीनी जवानों पर फायरिंग करके एक फ़िलिस्तीनी जवान को शहीद और पांच अन्य को घायल कर दिया था। ज्ञात रहे कि तीसरे इंतेफ़ाज़ा आंदोलन के आरंभ से अबतक लगभग 200 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं। (RZ)