मूसिल अभियान के आरंभ में ही दाइश का भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26296-मूसिल_अभियान_के_आरंभ_में_ही_दाइश_का_भूमिगत_मुख्यालय_ध्वस्त
मूसिल को दाइश के हाथों स्वतंत्र कराने के अभियान के पहले ही दिन दाइश के भूमिगत मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१६ ०९:४० Asia/Kolkata
  • मूसिल अभियान के आरंभ में ही दाइश का भूमिगत मुख्यालय ध्वस्त

मूसिल को दाइश के हाथों स्वतंत्र कराने के अभियान के पहले ही दिन दाइश के भूमिगत मुख्यालय को ध्वस्त कर दिया गया।

मूसिल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सेना ने इस देश के स्वयंसेवी बलों के साथ संयुक्त अभियान के दौरान "हमरैन" में मूसिल के उस मुख्यालय को नष्ट कर दिया जहां से दाइश के आतंकवादी विभिन्न क्षेत्रों में हमले किया करते थे।  दाइश का यह भूमिगत मुख्यालय पहाड़ की ऊंचाई पर कई मीटर की गइराई में बनाया गया था।  इस स्थान से आतंकवादी हमले करने के साथ ही अपने विरोधियों की गतिविधियों पर भी नज़र रखते थे।  एक इराक़ी कमांडर का कहना है कि इस मुख्यालय के नष्ट होने से अब दाइश के आतंकवादियों के बीच संपर्क स्थापित करना असंभव हो जाएगा।

इसी बीच मूसिल की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ होते ही मूसिल के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें हुई हैं।  स्थानीय लोगों ने इन झड़पों के दौरान दाइश के कई वाहनों को जला डाला।

ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश पर सोलह अक्तूबर की रात स्थानीय समय के अनुसार ठीक दो बजे मूसिल की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ हो चुका है जिसमें सेना और स्वयंसेवियों को अभी तक लगातार सफलताएं मिल रही हैं।