अंतिम कामयाबी तक दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी रहेगी, एबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26671-अंतिम_कामयाबी_तक_दाइश_के_ख़िलाफ़_कार्यवाही_जारी_रहेगी_एबादी
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई उस वक़्त तक जारी रहेगी जब तक अंतिम कामयाबी नहीं मिल जाती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २१, २०१६ १३:४६ Asia/Kolkata
  •  अंतिम कामयाबी तक दाइश के ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी रहेगी, एबादी

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने कहा है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई उस वक़्त तक जारी रहेगी जब तक अंतिम कामयाबी नहीं मिल जाती।

उन्होंने गुरुवार को बग़दाद में वरिष्ठ नेता के सलाहकार अली अकबर विलायती से मुलाक़ात में यह बात कही। हैदर अलएबादी ने कहा कि इराक़ी फ़ोर्सेज़ दाइश के ख़िलाफ़ उस वक़्त तक कार्यवाही जारी रखेंगी जब तक पूरा इराक़ इसके वजूद से पाक नहीं हो जाता। उन्होंने उम्मीद जतायी कि सैन्य कार्यवाही जल्द पूरी हो जाएगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय देशों से अपील की कि वह बग़दाद को दाइश का पूरी तरह सफ़ाया करने में इंटेलीजेन्स सहायता दें।

इस अवसर पर अली अकबर विलायती ने इराक़ की एकता व अखंडता की रक्षा में तेहरान के समर्थन पर बल दिया। दोनों अधिकारियों के बीच मुलाक़ात में आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई, द्विपक्षीय संबंध और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा हुयी।

अली अकबर विलायती ने बल दिया कि ईरान मूसिल से दाइश के सफ़ाये में इराक़ की मदद करने पर वचनबद्ध है। (MAQ/N)