मूसिल में फहराया इराक़ का झंडा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i26734-मूसिल_में_फहराया_इराक़_का_झंडा
मूसिल के गवर्नर हाउस पर इराक़ी ध्वज फहरा दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१६ १३:२८ Asia/Kolkata
  • मूसिल में फहराया इराक़ का झंडा

मूसिल के गवर्नर हाउस पर इराक़ी ध्वज फहरा दिया गया है।

मूसिल के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र अलहमदानिया को स्वतंत्र करा लिया गया है और वहां गवर्नर हाउस पर इराक़ी झंडा फहरा दिया गया है। अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार एक इराक़ी सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि इराक़ी सेना ने शनिवार की सुबह अलहमदानिया में स्थित गवर्नर हाउस को दाइश के चंगुल से मुक्त करा लिया। इस क्षेत्र को स्वतंत्र कराने के बाद वहां पर इराक़ी झंडा फहरा दिया गया।

 

इसी बीच इराक़ी सेना की युद्ध कमान ने एक बयान जारी करके बताया है कि अलहमदानिया के अस्पताल को भी स्वतंत्र करा लिया गया। इस बयान के अनुसार इराक़ी सेना, तेलकीफ़ और अश्शूरा की ओर बढ़ रही है। (QR)